राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एकदिवसीय कार्यक्रम में सामाजिक सरोकारों का संदेश
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा तृतीय एकदिवसीय सामान्य कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शिवाजी सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर तहसील, रामलीला मैदान, खुटहन रोड, योगी तिराहा होते हुए पुन महाविद्यालय परिसर में आकर सम्पन्न हुई। रैली में छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो स्वस्थ समाज का निर्माण करें जैसे नारों के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान की सराहना की और छात्राओं के उत्साह की प्रशंसा की कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और समाज को भी जागरूक करें उन्होंने आगे कहा कि नशा मुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। इसके लिए जन-जन की भागीदारी आवश्यक है। एनएसएस के माध्यम से छात्राओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास हो रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्रोफेसर आनंद सिंह, प्रोफेसर अखिलेश राम, प्रोफेसर एम.पी. सिंह, रमेश चंद्र, प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर अमृता बरनवाल, प्रोफेसर अजय शुक्ला, कार्यालय अधीक्षक राजबहादुर जायसवाल, श्री रत्नेश, श्री संतोष, श्री सुरेश, श्री योगेंद्र, श्री अनुराग सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालती एनएसएस की छात्राएं कार्यक्रम को संबोधित करते महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय वर्मा।