पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर रामपुर सिधवन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गौ माता, गंगा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए जन-जन को जागरूक करने का संकल्प लेते हुए भव्य संकल्प यात्रा निकाली गई। गोवंश संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को समर्पित यह यात्रा भदोही नेशनल हाईवे से होकर सिधवन चौराहे पहुँची, जहाँ श्रद्धालुओं और भक्तों ने स्वामी जी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।स्वामी जी ने अपने संदेश में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं तथा गंगा हमारी आस्था और जीवन का आधार है। उन्होंने लोगों से गौ सेवा, धर्म रक्षा और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। यात्रा के दौरान “गौ माता की जय”, “हर हर महादेव” और “सनातन धर्म अमर रहे” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में संत समाज, धर्मप्रेमी एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। सिधवन चौराहे पर भक्तों ने माल्यार्पण कर जगद्गुरु शंकराचार्य जी का अभिनंदन किया और धर्म रक्षा के इस अभियान में साथ देने का संकल्प लिया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि आज के समय में गौ रक्षा, गंगा स्वच्छता और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। स्वामी जी की यह यात्रा लोगों में धार्मिक जागरूकता और संस्कृति के प्रति नई चेतना जगाने का कार्य कर रही है