संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। पीड़ित पिता के बचाव में पुत्री ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया ज्ञापन में उन्होंने अपने सौतेली मां के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि साजिश के तहत मेरे पिता से शादी करने के बाद सौतेली मां हम लोगों को प्रतिदिन मारती पिटती है और झूठ ही हम लोगों के ऊपर चोलापुर थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।जिस संदर्भ में आज हम लोगों ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया है संयुक्त पुलिस कमिश्नर ने हमें जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन का एक और शिकार थाना चोलापुर के मोहव (गोसाई पुर) के रहने वाले प्रह्लाद गुप्ता ने पूर्व में स्थानीय थाना को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने अपने पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुये कहा कि उनकी पत्नी की दूसरी या तीसरी शादी है। जोकि प्रह्लाद को धोखे में रखकर किया गया है। प्रह्लाद ने आगे बताया कि शादी के कुछ दिन बाद जब उनकी पत्नी के घरवालों ने उनके ऊपर अपने जमीन को जबर्दस्ती ममता गुप्ता के नाम करने को दबाव बनाया जाने लगा तो प्रहलाद गुप्ता ने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया तब उनको पता चला कि यह उनके पत्नी की दूसरी या तीसरी शादी है । बता दे कि प्रह्लाद गुप्ता के दो बड़े-बड़े बच्चे हैं और उनकी पत्नी का देहांत हाल ही में हुवा है उसके बावज़ूद भी प्रह्लाद गुप्ता से शादी करने के लिए तैयार हो गई और उनके बच्चों को सताने लगी मारने लगी। थाने में फर्जी तरीके से प्रह्लाद गुप्ता पर आरोप ममता गुप्ता के द्वारा लगाया गया कि दहेज के लिए प्रह्लाद ने उनको खूब मारा । जो कि गलत है।इस बात को लेकर प्रहलाद गुप्ता के पूरे घरवाले काफी डरे और सहमे हुए हैं। चोलापुर पुलिस ने प्रहलाद गुप्ता के प्रार्थना पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं किया।इससे पूर्व ममता ने दो शादी चकिया और मिर्जापुर में किया है।दोनों ही जगहों पर ममता ने साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए पूर्व के दोनों पतियों का जायदाद व मोटी रकम अपने नाम कराया है।जबकि चोलापुर पुलिस ने उल्टा पीड़ित के ऊपर ही मुकदमा दर्ज किया है।