UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रोटरी क्लब वाराणसी गंगा का कांवरिया सेवा शिविर, 2000 कांवरियों को फलाहार व 3000 से अधिक लोगों को चाय वितरण

Updated on: 31 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा आशीर्वाद क्लब के सहयोग से सावन माह के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राम जानकी मंदिर, बुलानाला में कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धाभाव के साथ हजारों कांवरियों एवं दर्शनार्थियों की सेवा की गई। सेवा शिविर के दौरान करीब 2000 कांवरियों को आलू का फलाहार,चाय एवं पानी के पैकेट वितरित किए गए। वहीं 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने चाय का आनंद लिया। इसके साथ ही सभी कांवरियों को केले का वितरण भी किया गया। शिविर में सेवा प्राप्त कर कांवरिया श्रद्धालु प्रसन्न नजर आए और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आगे रवाना हुए। इस अवसर पर रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि “कांवरियों की सेवा भगवान की सेवा के समान है।” उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन माह में कांवरियों की सेवा के लिए यह शिविर आयोजित किया जाता है। शिविर में बिस्कुट,चाय,पानी के पैकेट,केला एवं आलू का फलाहार कांवरियों तथा दर्शनार्थियों को श्रद्धापूर्वक उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में रोटरी क्लब की सहभागिता हमेशा से रही है। जरूरतमंदों की सेवा और समाजहित में कार्य करना रोटरी क्लब के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष शशांक अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा,प्रायोजक पवन अग्रवाल,प्रदीप कुमार,धर्मेंद्र गोयल,रितेश कुमार,हरेकृष्ण कक्कड़,पंकज अग्रवाल एवं राजेश अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा। सेवा शिविर में क्लब के सदस्यों ने पूरे समर्पण एवं सेवाभाव के साथ कांवरियों की सहायता की।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News