UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एडिशनल डीसीपी ममता रानी ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

वाराणसी ।। शासन के मंशा अनुरूप महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार आज वाराणसी के समस्त थाना के एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के अंदर सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस दौरान खुद एडिशनल डीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने थाना फूलपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में जाकर बच्चों व महिलाओं के बीच सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और टोल फ्री नंबर के बारे में विस्तृत से जानकारी दिया और कहा कि मुश्किल समय में 1090,112 या थाने के सरकारी नंबर पर फोन कर पुलिस की सहायता सकते हैं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News