अतुल राय की खास रिपोर्ट
हरहुआ -रामेश्वर क्षेत्र मे ईद उल अजहा बकरीद की नमाज पेश इमाम साहब के साथ तमाम मुसलमानों ने सुबह 8:00 बजे नमाज अदा कर ईदगाह में दुआ एं अर्फा, विश्वशांति, सौहार्द और बरकत की कामना के साथ अकीदत मंदो ने देश में आपसी भाईचारा और एकता के लिए दुआ मांगी गई।
हरहुआ क्षेत्र के हरहुआ छोटी बड़ी मस्जिद व बाजार में, धनेसरी स्थित कर्बला में काजीसराय प्राथमिक स्कूल मस्जिद व पुरानी मस्जिद ,इदिलपुर ईदगाह में मनाई गई। रामेश्वर क्षेत्र में परसीपुर ,सत्तनपुर, व कपरफोरवा मस्जिद में मनाई गई। रामेश्वर चौकी प्रभारी अभिषेक राय, उप निरी0 दिनेश तिवारी पुलिस बल गुलाब यादव,दीपक वर्मा समेत अन्य बल लगा रहा। हरहुआ चौकी प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ,उप निरीक्षक सत्यानन्द यादव, पुलिस बल पंकज सिंह, अंकित सरोज ,दीवान उमेश कुमार सहित पीएसी बल सुरक्षा में लगी रही। शांति पूर्ण माहौल में नमाज सम्पन्न हुआ।
सभी ईदगाहो मे चौबेपुर कस्बा,बनकट, धौरहरा. डुबकिया. चंद्रावती श्रीकंठपुर हरिहरपुर में नमाज पढ़ने में प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त दिखा चौबेपुर थाना के थानाध्यक्ष राजीव सिंह,उप निरीक्षक इंद्रकांत मिश्रा, महेंदर यादव.वही कैथी चौकी इंचार्ज काशीनाथ उपाध्याय अपने हमराही के साथ धौरहरा रजवाड़ी कैथी मे चक्रमड़ करते रहें। वही समाजसेवी नसीम अहमद व आफताब अहमद ने ईदगाह में आए हुए सभी लोगों को तहे दिल से ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी।