UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बनारस सावन महोत्सव मेला 5 अगस्त से गौतम गार्डन में मनोरंजन और खरीदारी का भव्य संगम

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सावन के पावन महीने में बनारसवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों के मनोरंजन के लिए “बनारस सावन महोत्सव मेला” का महाशुभारंभ 5 अगस्त से चल रहा है। श्री महाकाल इंटरप्राइजेज की ओर से आयोजित यह मेला गौतम गार्डन,सोयेपुर,लालपुर रोड,पाण्डेयपुर,वाराणसी में प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। मेले में दर्शकों के लिए मनोरंजन और रोमांच की भरपूर व्यवस्था की गई है। यहां आकर्षण का केंद्र नागरा वॉटर फॉल,भूत बंगला,खूबसूरत जल परियों से मुलाकात तथा परिवार के साथ आनंद लेने के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक झूले होंगे। इसके साथ ही स्वाद के शौकीनों के लिए स्वादिष्ट एवं शुद्ध खान-पान के स्टॉल लगाए गए है। वहीं,खरीदारी के शौकीनों के लिए यूनिक शॉपिंग स्टॉल आकर्षण का केंद्र है,जहां लोगों को विभिन्न प्रकार की खास वस्तुएं खरीदने का अवसर मिल रहा है। मेले में एफिल टॉवर सहित कई आकर्षक सेल्फी प्वॉइंट भी बनाए गए हैं,जहां युवा और परिवार यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। सावन के उल्लास,मनोरंजन,स्वाद और खरीदारी का यह अनोखा संगम लोगों के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। सावन के इस खास मौसम में परिवार और दोस्तों के साथ आइए और बनारस सावन महोत्सव मेले की रंगीन शाम का आनंद उठाइए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News