UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

Updated on: 01 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने एवं अपने पदीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने थाना सिगरा के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त ने सिगरा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई के प्रभावी निस्तारण तथा पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन किया है, जो विभाग के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने भी शिवाकांत मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया गया यह सम्मान वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट सेवा और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News