पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर सितमसराय। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसुलहा निवासी 28 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू सेठ पुत्र विजय कुमार सेठ ने नयलोन की रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली । इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सुचना जैसे ही परिजनों को मिली मानो हड़कंप मच गया। मृत युवक अपने माता पिता का दो बहनों के अलावा इकलौता पुत्र था । युवक अविवाहित था, और वाराणसी जनपद के कठीरांव बाजार में चश्मा की दुकान किया हुआ था, सुबह उसकी फांसी के फंदे पर झूलता शव दिखा तो परिजन बदहवास हो गये, सुचना 112 पीआरबी पुलिस व नेवढ़िया थाने को दी गई मौके पर पहुंची नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।