पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि राज्य की दीर्घकालिक विकास के साथ विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बजट है। रोजगार व पूर्वांचल की नई आर्थिक धुरी है।
लगभग ₹9.12 लाख करोड़ के आकार वाला यह बजट प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है।
प्रदेश के बजट में पूंजीगत व्यय में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, एयरपोर्ट, औद्योगिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर और लॉजिस्टिक हब जैसे बुनियादी ढाँचे पर विशेष बल दिया गया है।
बुनियादी ढाँचा किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। बेहतर सड़क, बिजली, जलमार्ग और औद्योगिक माहौल निवेशकों का विश्वास भी बढ़ाती हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर और लॉजिस्टिक पार्क जैसी परियोजनाएँ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार के रोजगार उत्पन्न करती हैं। निर्माण क्षेत्र में मजदूरी के अवसर बढ़ते हैं, जबकि परिवहन, होटल, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में भी नई संभावनाएँ खुलती हैं।बजट में कौशल विकास केंद्रों की स्थापना, छात्राओं के लिए स्कूटी योजना,महिलाओं के आवासीय योजना शामिल है।
पूर्वांचल के जिलों के लिए भी आर्थिक , औद्योगिक और कृषि-आधारित उद्योगों को प्रोत्साहन देने की नीति बजट में झलकती है।
पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपनों को मुख्यमंत्री योगी व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने जमीन पर उतारने का बड़ा कार्य बजट में किया है।