UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास अतिक्रमण की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने खुद मोर्चा संभाल लिया।* 

Updated on: 05 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

काशी विश्वनाथ मंदिर एक आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इसलिए मंदिर के आसपास के रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए हर 100 मीटर पर एक सिपाही और हर 500 मीटर पर एक एएसआई को तैनात किया गया है।

अगर कोई दुकानदार या व्यक्ति चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण करता हैतो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होगी। पिछले दो दिनों में ही 100 से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं, बावजूद इसके अगर कोई नहीं मानता है, तो उसके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी, साथ ही 6-6 महीने की जेल भी हो सकती है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News