UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मुख्य आरक्षी का हार्टअटैक से निधन पुलिस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी

जौनपुर थाना बदलापुर में तैनात मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद का ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना पर जौनपुर पुलिस परिवार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है पुलिस अधीक्षक जौनपुर के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी लल्लन प्रसाद के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पुलिस परिवार ने मौन धारण कर और सलामी देकर उनके प्रति सम्मान और शोक व्यक्त किया जौनपुर पुलिस ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News