संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* गुरु पूर्णिमां (आषाढ़ पूर्णिमां) पर गुरुवार को शिष्यों ने अपने गुरुओं के चरणों में सिर नवाकर उनका आशीर्वाद लिया।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारीका मन्दिर पीठ स्थल पर पहुंचकर सुबह से ही शिष्यों ,गृहस्जनो ने गुरु का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व रोहनिया विधायक सुरेन्द्रनारायन सिंह, मण्डल अध्यक्ष आलोक पांडेय ,राहुल सिंह, त्रिभुवन मौर्य, प्रधान रसुलपुर कैलाश यादव समेत सैकडों लोंगो ने आरती पूजन कर आशीर्वाद लिया। संस्कृत पाठशाला के बटुकों आकाश मिश्र ,अजय दुबे,वैभव मिश्र,दीपक उपाध्याय ,धीरज मिश्र,प्रत्यूष मिश्र व आदित्य द्विवेदी ने श्री गुरु के चरण पूजन कर पुष्प अर्पित करते हुए फल ,मिठाई से भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया
क्षेत्र के मुर्दहा स्थित मौनी बाबा मंदिर पर पुजारी प्रमोद चौधरी ने रविन्द्र यादव,पप्पू यादव,डॉ0 सुभाष सिंह व राजन सिंह को भंडारा के बाद आशीर्वाद प्रदान किया। देर शाम तक विभिन्न मंदिरों में गुरु पूजा ,भंडारा ,दर्शन पूजन होता रहा।