UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बारिश पर अस्था भारी, दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी।* काशी के विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित मां गंगा की संध्या आरती में शुक्रवार को बारिश के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तेज बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट से घाट का माहौल भक्तिमय हो उठा।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा के नेतृत्व में सात अर्चकों ने वैदिक मंत्रों के साथ मां गंगा की महाआरती की। आरती के दौरान घाट पर जलाए गए सैकड़ों दीपों ने बारिश में भी अपनी चमक बिखेरी। श्रद्धालुओं ने गंगा मां को दूध, फूल और दीप अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। गंगा सेवा निधि के सचिव हनुमान यादव ने बताया कि बारिश के बावजूद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक आरती में हिस्सा लिया।

वाराणसी में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे गंगा का जलस्तर भी बढ़ रहा है। फिर भी, भक्तों की आस्था अडिग रही। स्थानीय प्रशासन ने घाट पर सुरक्षा और स्वच्छता के लिए विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस और जल पुलिस की मौजूदगी ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किय

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News