UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 ईद के मौके पर अपर पुलिस आयुक्त शिव हरि मीना ने नन्हे रोजेदार को दी ईद की मुबारकवाद 

Updated on: 04 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

 

वाराणसी -- ईद के पावन अवसर पर शान्ति पूर्ण माहौल कायम रखने हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरि मीना ने जैतपुरा जैसे मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र स्वयं कमान सम्भाला। उन्होंने जैतपुरा के लाटभैरव मस्जिद पर ईद की नमाज अदा करने वाले मस्जिदों पर लगाई पुलिस की ड्यूटी का निरीक्षण किया।नमाज़ अदा करने तक मस्जिद पर ही उपस्थित रहे।नमाज़ अदा कर आने वाले मुस्लिम बन्धुओं से मिलकर पावन अवसर ईद की मुबारकबाद देते रहे।इस दौरान एक मासूम रोजेदार बच्चा दिखा उनसे रहा नहीं गया ममतावश उसे गोद में उठा लिया उससे रोजा रखने व नमाज पढ़ने के बारे में देर तक बातें किया अन्त में उसे ईद की मुबारकबाद भी दिया।जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।शिवहरि मीना ने नमाज अदा करके मस्जिद से बाहर निकल रहे मुस्लिम बन्धुओं से हाथ मिलाते हुए ईद की मुबारकबाद दिया। इस मौके पर डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी वहीं मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दृश्य को देखकर आमजन मानस में गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पाया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News