संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत जयापुर मे शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा मे सहकारिता विभाग के स्टाल पर नैनो उर्वरक और सागरिका का ड्रोन से छिड़काव कर किसानो के बीच प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने सहकारिता विभाग के नैनो उर्वरक स्टाल पर पहुंच कर एडीसीओ राजातालाब माधवराम,एडीओ आराजीलाईन अवधेश सिंह,तथा सचिव विवेक सिंह से नैनो तकनीक के बारे मे जानकारी प्राप्त की।जिला पंचायत अध्यक्ष ने एडीसीओ माधवराम और सचिव विवेक सिंह की बात से सहमति जाहिर करते हुए कहा कि नैनो उर्वरक कृषि के क्षेत्र मे एक बड़ी क्रांति है।स्टाल पर अन्य लोगो मे शाखाप्रबंधक राजातालाब जयप्रकाश चौबे सचिव विवेक सिंह तथा क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे।