UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान के तीन प्रतिभाओं ने लहराया

Updated on: 04 July, 2026

सफलता का परचम  विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में झलका गौरव

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता दिपक सिंह 

जौनपुर शाहगंज, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित दीक्षांत समारोह में श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय का नाम रोशन किया। समारोह में कॉलेज के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया, जिससे संस्था के शिक्षकों और छात्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई एम.ए. प्राचीन इतिहास की छात्रा विनीता यादव ने विश्वविद्यालय परीक्षा 2025 में 88.26 प्रतिशत अंक प्राप्त कर “कुलाधिपति स्वर्णपदक” एवं “गणेश दत्त शुक्ला स्वर्णपदक” दोनों अपने नाम किए। इसी तरह बी.बी.ए. वर्ग के छात्र रिदम राजभर ने परीक्षा 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर “कुलपति स्वर्णपदक” हासिल किया। वहीं बी.ए. के छात्र निखिल तिवारी ने 87.64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर “स्वर्गीय विष्णु कुमार कपूर स्मृति स्वर्णपदक” प्राप्त किया।इस अवसर पर संस्थापक प्रबंधक भोलानाथ सिंह ने इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। साथ ही जम कर प्रशंसा की । इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ वेद प्रकाश सिंह राजू भईया ने फोन पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्था की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में आयोजित दीक्षांत समारोह में स्वर्णपदक प्राप्त के बाद श्री विश्वनाथ पी.जी. कॉलेज, कलान के प्रतिभाशाली विद्यार्थी विनीता यादव, रिदम राजभर व निखिल तिवारी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News