UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें चोरी/छिनैती के आभूषण की खरीद व बिक्री करने वाले वांछित अभियुक्त बलराम सेठ को किया गिरफ्तार कब्जे से बिक्री के 3000/- रुपये को किया बरामद

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी व चोरी/छिनैती के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक थाना बड़ागाँव के कुशल नेतृत्व आज दिनांक 24-03-2025 को थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें दिनांक 21-03-2025 को सिसवाँ में हुई लूट/छिनैती की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बलराम सेठ पुत्र प्रेम सेठ निवासी ग्राम सरैया नम्बर 01, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी को मुखविर की सूचना पर ग्राम मूलगंज गेट बसनी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण की खरीद व बिक्री के 3000/- रुपये को बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रही है ।  अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 21 मार्च 2025 को उनके परिचित विशाल मौर्या, निवासी भोहर चमरहा, थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी, ने चोरी/छिनैती की तीन सोने की चेन उसे बेचीं थी । इसके बदले विशाल को 90,000 रुपये नकद दिए थे । उक्त चेन को गलाकर नए आभूषण बना कर उन्हें बेचने से उसे 10,000 रुपये का लाभ हुआ था । इस राशि में से 7,000 रुपये उन्होंने अपने परिवार पर खर्च कर दिए, बाकी शेष 3,000 रुपये पुलिस नें उसके पास से बरामद कर लिया । इसके साथ ही अभियुक्त यह भी बताया कि विशाल मौर्या को दिनांक 22 मार्च 2025 की रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया था । इसी डर से वह कहीं छुपकर भागने का प्रयास कर रहा था, कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया ।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*1. बलराम सेठ पुत्र प्रेम सेठ निवासी सरैया नम्बर एक थाना चोलापुरजनपद वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष ।*बरामदगी का विवरण-*चोरी/छिनैती के आभूषण की खरीद व बिक्री के 3000/- रुपये । 

पंजीकृत अभियोग का विवरण-1. मु0अ0सं0 111/25 धारा 317(2)/317(5) बीएनएस थाना बड़ागाँव कमि0 वाराणसी । 2.मु0अ0सं0 98/25 धारा 304(2)/317(2) भादवि थाना भेलुपुर कमि0 वाराणसी ।3.मु0अ0सं0 77/25 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना मण्डुवाडीह कमि0 वाराणसी ।

1. प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।2. उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।  3. उ0नि0 प्रेम कुमार थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।4. उ0नि0 मयंक सिंह थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।5. हे0का0 सूर्यनाथ यादव थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।6. का0 प्रिंस यादव थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News