UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाराणसी के सुरेंद्र कुमार सेठ एडवोकेट बने उत्तर प्रदेश विधिक सलाहकार

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

जनपद वाराणसी में विधि व्यवसाय कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सेठ को अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान द्वारा उनके सामाजिक कार्यों तथा विधि व्यवसाय में ख्याति को देखते हुए संस्थान में विधिक सलाहकार, उत्तर प्रदेश जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है इससे पूर्व में श्री सुरेंद्र कुमार सेठ दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी के संयुक्त मंत्री भी रह चुके हैं ,वर्ष 2018 में शान - ए- काशी पुरस्कार से भी नवाजे गए इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ सहसंयोजक जनपद वाराणसी का दायित्व निभा चुके हैं साथ ही विभिन्न सामजिक व राजनैतिक संगठनों में विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुके हैं श्री सुरेंद्र कुमार सेठ का मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री एम. के. राजपूत तथा महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा ताई सोनार,गुजरात की संसतुति पर उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री तुलसी राम सोनी, जोधपुर तथा सह प्रभारी राजकुमार सोनी, मध्य प्रदेश के अनुमोदन पर किया गया श्री सुरेंद्र कुमार सेठ के संस्थान में इस मनोनयन से स्वर्णकार समाज वाराणसी स्वयं को गौरवान्वित तथा मजबूत महसूस कर रहा है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News