UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*साधू के हरकत से ग्रामीणों में दहशत*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस की न्यूज़

 

चिरईगांव-चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां बाजार के पास स्थित दैत्राबीर बाबा मंदिर के सामने एक नागा साधू की अजीब हरकत से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है।इस बाबत ग्राम पंचायत खानपुर के कुंवर पटेल,बबलू तिवारी,बुझारत ,पारस पटेल आदि नेलोगों ने गुरुवार को चिरईगांव पुलिस चौकी पर इस सम्ब्न्ध में शिकायत करते हुए बताया कि वाराणसी गाजीपुर राजमार्ग पर स्थित दैत्राबीर बाबा के नाम से प्राचीन मंदिर है । यहां दुर्गा जी एवं हनुमान जी की भी मुर्त्तियां अलग-अलग मन्दिरों में स्थित है। मन्दिर की देखरेख ट्रस्ट के माध्यम से किया जाता हैं तथा स्थापित मुर्तियों का आरती ,राग, भोग, एवं पूजा पाठ 80 वर्षीय महन्त जीत गिरी करते हैं। कुछ दिनों से साधू के वेश में एक अन्य ब्यक्ति नग्न हो कर हरकतें करता है। इससे मन्दिर पर पूजा पाठ करने वाली ग्रामीण महिलाओं में दहशत है।इसको लेकर काफी तनाव है।इस बाबत चौकी प्रभारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपित ब्यक्ति मन्दिर के कमरे में कब्जा करने की बात कहता है और कभी कभी चौकी परिसर में भी हरकत करता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News