UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*गाँव की समस्याओ का गाँव मे ही निस्तारण शासन की प्राथमिकता* 

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत वीरापट्टी और आयर मे हर शुक्रवार को लगने वाला ग्राम चौपाल आयोजित हुआ।वीरापट्टी मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने तथा आयर मे ग्रामचौपाल की अध्यक्षता सचिव जयप्रकाश ने की।अध्यक्षता कर रहे एडीओ सहकारिता ने कहा कि गाँव की समस्याओ का गाँव मे ही शासन का मुख्य उद्देश्य है। नियमित ग्राम चौपाल एक जन समाधान माध्यम है।ग्राम पंचायत अधिकारी संजय गुप्ता,बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव तथा अमितेश श्रीवास्तव ने अपने विभाग की योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।सेक्रेटरी संजय गुप्ता को मिली दर्जनो शिकायतकर्ताओ की शिकायत का समाधान परिवार रजिस्टर की नकल तथा जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र तुरन्त जारी की गई।एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने शासकीय योजनाओ के साथ बीपैक्स में सदस्य बनाने की प्रक्रिया,सहकारिता के उद्देश्य और किसान के जीवन मे इसकी महत्ता की जानकारी दी।आयर ग्राम पंचायत में सचिव जयप्रकाश ने ग्रामीणों की समस्याओं को पंजीकृत कर एक सप्ताह में पूर्ण कराने का आश्वासन दिया ग्रामचौपाल मे ग्राम प्रधान जगदीश सिंह पटेल,सेक्रेटरी संजय गुप्ता,जयप्रकाश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News