UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*कूटरचित फास्ट टैग का इस्तेमाल कर वादी मुकदमा को 5.70,000 रूपये का आर्थिक नुकसान पहुँचाने के आरोपी को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 03 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्रेरट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.05.2023 को थाना लंका की पुलिस टीम द्वारा "कूटरचित फास्ट टैग का इस्तेमाल कर टोल प्लाजा के माध्यम से वाहन पास कराना तथा आर्थिक नुकसान पहुँचाने" की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन ट्रक नं-UP83T7914 के मालिक रोहित कुमार पुत्र रामनरेश यादव निवासी खरसहन थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को समय करीब 16.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 |0180/2023 धारा 419/420/467/468/471 भा0द0वि0 पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री कुंवर अंशुमान सिंह, चौकी प्रभारी रमना,उ0नि0 श्री अग्रचारी यादव, थाना लंका, कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News