UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जाल्हूपुर में निर्माणाधीन आवासीय विद्यालय के निर्माण का सीडीओ ने किया निरीक्षण 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। जनपद के जाल्हूपुर में नवीन समेकित विशेष माध्यमिक आवासीय विद्यालय की स्थापना के निर्माण कार्य का मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था सी एण्ड डीएस यूनिट 24 के प्रोजेक्ट मैनेजर,अवर अभियंता उपस्थित रहे। मौके पर स्टोन कोटा 10 एमएम का पाया गया। जबकि मानक 20 एमएम का निर्धारित है। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा था जिसे हटाकर प्रथम दर्जे की ईंट का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए थे। परंतु निरीक्षण के दौरान मौके पर दोयम दर्जे की ईंट पायी गई। निर्देश के बावजूद भी दोयम दर्जे की ईट का प्रयोग किया जा रहा है,जो आपत्तिजनक है। मौके पर परियोजना प्रबंधक को दोयम दर्जे की ईट को हटाकर प्रथम दर्जे की ईंट का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। मौके पर पीवीसी का दरवाजा लगाने के निर्देश दिए गए। बिजली वायरिंग एवं फिटिंग ब्रांडेड कंपनी के लगाने के निर्देश दिए गए। खिड़कियों में मॉस्किटो जाली लगाने एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग के निर्देश भी दिए गए। छत से पानी नीचे जाने हेतु जो पीवीसी पाइप लगाई गई है,उसकी क्लिपिंग ठीक से नहीं किया गया है। मौके पर ठीक करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्य बन्द पाया गया जबकि कार्य पूर्ण करने की तिथि सितंबर 2025 है। मौके पर निर्देशित किया गया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाया जाए ताकि कार्य निर्धारित समय अवधि के अंदर गुणवत्तापूर्ण हो सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News