UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला पंचायत राज अधिकारी ने रामेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अतुल राय 

 

वाराणसी। पंचक्रोशी के तीसरे तीर्थ धाम रामेश्वर में जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श ने मंदिर परिधि क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ने रामेश्वर महादेव मंदिर के पास जिला पंचायत के द्वारा पानी बहाव के लिये नाली खोदकर छोड़ दिये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए गंदा पानी के लिए शोपीट बनाने का निर्देश दिया। वरुणा नदी में काफी संख्या में आये जलकुंभी को भी हटाने का निर्देश दिया।इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार के समीप शौचालय के सामने व्यक्तिगत रूप से पशुओं को बांध रहे लोगों को वहां से तत्काल प्रभाव से नाद व पशु हटाने का निर्देश दिया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी योगेंद्र पाल,ग्राम विकास अधिकारी श्याम नारायण,मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ0 रामप्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News