संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वारण्टी /वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के कुशल नेतृत्व में थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-34/19 राज्य बनाम राज सोनकर धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना चौबेपुर वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी राज सोनकर पुत्र विनोद सोनकर निवासी एस-26/239 श्यामपुरी कालोनी मीरीपुर बसही थाना शिवपुर वाराणसी को आज दिनांक 01.05.2023 को समय करीब 07.30 बजे वारण्टी के घर श्यामपुरी कालोनी मीरीपुर बसही से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी सम्बन्ध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 गौरव पाण्डेय,हे0का0 भरत सिंह,का० शशिशेखर सिंह थाना शिवपुर कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।