UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खाद्यान्न की गुणवत्ता सुधारने को प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान*

Updated on: 04 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट 

*किसान मेले में ब्लाक प्रमुख का किसानों से आह्वान*

हरहुआं/वाराणसी-बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व बिगड़ते मानव स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए अब प्राकृतिक खेती को अपनाना जरूरी हो गया है।ऐसे में किसान भाई जागरूकता का परिचय देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं।उक्त बातें हरहुआ विकास खण्ड मुख्यालय पर बुधवार को कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि निवेश मेला व प्रदर्शनी में ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने किसानों से कही।वतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के प्रतिनिधि पंकज त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार किसानों के हितों के लिए संकल्पित है,सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का किसान लाभ उठाकर प्राकृतिक खेती को अपनाएं और बिषमुक्त वह गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न का उत्पादन करें।उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के आदेशानुसार सब मिशन इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय किसान मेला व गोष्ठी मे कृषि वैज्ञानिक डा.श्री प्रकाश ने रवी फसलों के बीज उत्पादन की तकनीक व डा.राहुल सिंह ने किसानों को मशरूम उत्पादन व मधुमक्खी पालन पर किसानों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी।प्रशिक्षु आईएएस व खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर ने कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग व किसानों द्वारा लगाएं गये स्टालों का निरीक्षण किया।जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की।इस दौरान मत्स्य निरीक्षक राजेंद्र कुमार व पशु चिकित्साधिकारी डा.आशीष वर्मा ने भी किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी।मास्टर ट्रेनर देवमणि त्रिपाठी व स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी।इस दौरान एडीओ एजी देवेंद्र पाण्डेय,मुन्ना तिवारी,गिरधारी तिवारी,बीटीएम रामसकल मौर्य,मनीष सिंह,अखिलेश सिंह,प्राविधिक सहायक आकांक्षा,रूमा शर्मा,नेहा सिंह,सर्वेश,नवीन,आशुतोष,केके मौर्य आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन देवमणि त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र पाण्डेय ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News