संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्टेडियम बडालालपुर में आयोजित काशी सांसद 2023 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उ0 प्र0 सरकार के कैविनेट मंत्री माननीय जयवीर सिंह ,राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल के साथ जिला अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोहनियां सुरेंद्र नारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ,मेयर अशोक तिवारी ,रामप्रकाश सिंगज वीरू,अखंड सिंह, रामप्रकाश दुबे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।
पीएनयू क्लब कैंट वाराणसी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को अपनी दमखम की प्रतिस्पर्धा से एक सीख मिलती है जिससे वे शिखर तक पहुंचने में कामयाब होते हैं। खिलाड़ी धैर्य व साहस के साथ अपनी कला कौशल का प्रदर्शन करे तो शिखर तक पहुंच सकते हैं। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरण व पुरस्कार प्रदान किया।