संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक कबीरचौरा वाराणसी स्थित कार्यालय पर आयोजित हुई बीजेपी की तीन राज्यों में जीत पर उद्यमियों ने मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताने और राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए उद्यमियों,व्यापारियों तथा जनता को धन्यवाद दिया गया |
राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया की जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार में उत्तर प्रदेश में व्यापारी उद्यमी भय मुक्त होकर अपना कारोबार कर रहे हैं और दिन रात आगे बढ़ रहे है प्रदेश में कारोबार बढ़ने से रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो रहे है | उद्यमियों ने उम्मीद जताई की उत्तर प्रदेश की तरह ही इन तीनो प्रदेशों में भी अब जो सरकार बनेगी वह भी उत्तर प्रदेश का अनुकरण कर उद्योग व्यापार को तवज्जो देगी जिससे इन तीनो प्रदेशों में कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा जनता में खुशहाली आएगी |
कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, अरुण सिंह, संजय सिंह, गुलशन मौर्या, विमलेश मौर्या, रामजी गुप्ता इत्यादि उद्यमी उपस्थित थे ||