UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

होमियोपैथी चिकित्सक को थाने का हिस्टीशीटर ने मारी गोली 

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 


जौनपुर क्षेत्र के मोलनापुर गाँव निवासी होमियोपैथिक चिकित्सक को गाँव का ही हिस्टीशीटर बदमाश ने दिन दहाड़े गोली मार दिया गनीमत रही की गोली उनके पेट से छूते हुए निकल गयी। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी मे भर्ती कराया है । पुलिस बदमाश के धड पकड़ मे जुट गयी है। 
मोलनापुर गाँव निवासी राज सिंह चौहान 50 वर्ष होमियोपैथिक चिकित्सक है उनकी डिस्पेन्सरी गोधना बाजार मे है। बृहस्पतिवार दोपहर 12.15 बजे वह अपने घर पर थे तभी गाँव का ही मीरगंज थाने का हिस्टीशीटर करन मौके पर पहुचा और कुछ बातचीत करने के बाद निशाना बनाकर फायर कर दिया और भाग गया गनीमत रही की गोली राज सिंह को छूती हुई निकल गयी गोली चलने पर गाँव के लोग इकट्ठा हो गये और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही 10 मिनट मे ही मौके पर थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल एसआई मुन्नी लाल कन्नौजिया एसआई माया शंकर एसआई मैयादीन पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुच गये। पुलिस तत्काल घायल राय सिंह को इलाज के लिए मछलीशहर सीएचसी भर्ती कराया जहा उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मीरगंज विनोद अंचल का कहना है की मोलनापुर गाँव का करन चौहान थाने का हिस्टीशीटर है पुरानी रंजिश मे उसने गाँव के ही राय सिंह पर गोली चला दी। राज सिंह चौहान की तहरिर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है और जगह जगह दबिश दी जा रही है बदमाश करन पर मीरगंज सहित अन्य थानो मे 14 से अधिक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। वह अक्सर भदोही व प्रयागराज मे रहता है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News