संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
बिनय सिंह
*पिण्डरा।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए पिण्डरा विधानसभा के मतदाताओंं को धन्यवाद देता हूं। और पिण्डरा के चहुंमुखी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। विधानसभा क्षेत्र में एमएसएमई द्वारा युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। जिससे क्षेत्र के युवा देश के कोने-कोने में सफलता की नई सीढ़ी चढ़ते नजर आएंगे। उक्त बातें पिण्डरा विधानसभा के विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पर वाराणसी के विस्तारीकरण, टर्मिनल भवन हेतु 2,869 करोड़ की धनराशि प्रधानमंत्री ने अपने तीसरे कार्यकाल के प्रथम कै बिनेट बैठक में प्रदान की है।
काशी द्वार योजना जो पिंडरा विधानसभा में बनी है जिसको लेकर आम जनमानस काफी आक्रोश बना और लोगों के द्वारा कहा गया कि इस योजना में हम अपनी भूमि नहीं देंगे। किसानों की बात समझते हुए मैने अधिकारियों से वार्ता कर इसका निदान किया गया।
उन्होंने बताया कि पिण्डरा में तीन महत्वपूर्ण योजनाएं बहुत जल्द शुरू होने जा रही है। एमएसएमई द्वारा ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। ड्रग वेयरहाउस की स्थापना होगी। साइंस टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना होने जा रही है जिसमें तकनीक के माध्यम से नए आयाम खड़ा करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पत्रकारवार्ता के अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री काशी के सांसद नरेंद्र मोदी, एंव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को भी धन्यवाद दिया। कहा कि पिंडरा विधानसभा करखियांव शहीदों के गांव करखियावं में एक नए परियोजना के निर्माण के 20 करोड़ रुपया की धनराशि पर सीएम की स्वीकृति मिली। यह कार्य लोकसभा चुनाव होने के कारण शुरू नहीं हो पाया था जिसका निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा विधानसभा के तीन मंदिरों का जीर्णोद्धार और विगत वर्ष की तरह पिण्डरा महोत्सव का भव्य आयोजन भी होगा। इस मौके पर पवन सिंह, डॉक्टर जयप्रकाश दुबे , अभिषेक राजपूत ,मनीष पाठक, अजय पटेल ,कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।