UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कोरोना संक्रमितों की संख्या और बढ़ी*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

   वाराणसी।देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यूपी की धार्मिक और पर्यटन नगरी वाराणसी में संक्रमितों की संख्या और बढ़ गई है। गुरुवार को कोरोना के दो और मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या दोगुनी यानी चार हो गई है।

 

बुधवार को ही दो मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सभी मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी मरीजों के करीबी लोगों की भी सैंपलिंग कराई जा रही है। नए मिले मरीजों में एक बीएचयू के हेपेटाइटिस लैब का टेक्नीशियन है। उसकी तबीयत खराब होने के बाद सैंपलिंग हुई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा बिहार के आरा का एक मरीज यहां के एपेक्स अस्पताल में इलाज के लिए आया है, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बीएचयू में बुधवार को मिले दोनों संक्रमितों में सीटी वैल्यू (साइकिल थ्रेशोल्ड) 22 और 23 है। विशेषज्ञों के अनुसार सीटी वैल्यू कम होने पर वायरल लोड ज्यादा होता है। जो चिंताजनक स्थिति होती है। बीएचयू के संक्रमित रेजीडेंट दिल्ली और डाटा ऑपरेटर कोलकाता से 23 मई को लौटे थे। ये दोनों ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं। लौटने के बाद से ही इन दोनों को सर्दी, जुकाम और बुखार होने लगा। एहतियात के तौर पर जांच की गई तो कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों को तत्काल होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। बीएचयू के संक्रमित रेजीडेंट दिल्ली और डाटा ऑपरेटर कोलकाता से 23 मई को लौटे थे। ये दोनों ही चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं। लौटने के बाद से ही इन दोनों को सर्दी, जुकाम और बुखार होने लगा। एहतियात के तौर पर जांच की गई तो कोरोना की पुष्टि हुई। दोनों को तत्काल होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने निर्देश दिया है कि सर सुंदरलाल अस्पताल में एक वार्ड रिजर्व रखें। अगर कोई संक्रमित मिलता है तोतत्काल उसे आईसोलेट करें। आईएमएस बीएचयू के न्यू लेक्चर थिएटर में कोरोना की तैयारी को लेकर बैठक हुई। एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि 20 बेड का वार्ड रिजर्व कर दिया गया है। इसके साथ ही मास्क, सेनेटाइजर, दवा स्टॉक मौजूद है।

तीन सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच शुरू

वाराणसी में कोरोना के मामले फिर से सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। तीन सरकारी अस्पतालों में इसकी जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के लिए नाक से सैम्पल निकालने का वायरल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (वीटीएम) यहां मुहैया करा दिए गए हैं। इनकी रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) जांच होगी। विभाग ने मंडलीय, जिला अस्पताल और रामनगर के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में कोविड जांच के इंतजाम कर दिए हैं। इन अस्पतालों में फिलहाल जांच के लिए 50-50 वीटीएम मुहैया करा दिए गए हैं। यहां लिये गए सैंपल की जांच के लिए बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा जाएगा।

दूसरी ओर वायरस के नए वैरिएंट की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नमूने हैदराबाद स्थित लैब में भेजे जाएंगे। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस कनौजिया ने कहा कि बीएचयू के दोनों संक्रमितों में वैरिएंट देखने के लिए जीनोम सिक्वेसिंग की जाएगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं।

साभार

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News