संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। अज्ञात महिला दर्शनार्थी का वीवो का स्मार्ट फोन मंदिर परिसर के चौक पूर्वी निकास द्वार के आगे अहिल्याबाई बाई मूर्ति के पास हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह को गिरा मिला।उक्त हेड कांस्टेबल द्वारा पाली प्रभारी रामवंत यादव को अवगत कराते हुए पुलिस हेल्पडेस्क प्रभारी अशोक मिश्र को सुपुर्द किया गया । जिसके संबंध में हेल्पडेस्क प्रभारी द्वारा अल्फा के माध्यम से समस्त पॉइंट को सूचित किया गया जिससे सूचित होकर महिला दर्शनार्थी कविता सिंह पता-कज्जाकपुरा थाना आदमपुर वाराणसी स्वयं आयी तथा अपने मोबाइल का सही पहचान बतायी जिससे संतुष्ट होकर मान पाली प्रभारी उ०नि०रामवंत यादव मय हमराह द्वारा उक्त दर्शनार्थी का मोबाइल उक्त HC अजय कुमार सिंह,हेल्प डेस्क प्रभारी मय हमराह व महिला आरक्षी कविता की मौजूदगी में प्रदान किया गया जिससे उक्त महिला दर्शनार्थी द्वारा प्रसन्न होकर पुलिस की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।