UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है: बी पी वर्मा

Updated on: 04 July, 2026

विकास सिंह की खास रिपोर्ट

 

हरहुआ,वाराणसी। स्थानीय विकासखंड कार्यालय में संचारी रोगो के संबंध मे ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसादवर्मा ने कहा कि संचारी रोगो से सावधानी ही सर्वोत्तम सुरक्षा है।पहले से तैयार रहकर हम इन रोगो की भयावहता को कम कर सकते है।

बैठक मे प्रभारी चिकित्साधिकारी संतोष कुमार ने संचारी रोगो से बचाव की कार्ययोजना बैठक मे प्रस्तुत की।उन्होने कहा कि विकासखंड,बाल विकास परियोजना विभाग और चिकित्सा विभाग के समन्वित प्रयासो से हम इस चुनौती का सामना सफलतापूर्वक कर सकते हैं।

बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि वर्तमान मौसम मे संचारी रोग आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते है।पर इसका अचूक इलाज उपलब्ध है।बैठक मे पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आशीष वर्मा,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव,स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता,बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव,रामजनम,सुपरवाइजर,इंदु यादव,वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News