UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को जैतपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा बृजेश मिश्रा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले को अभियुक्त को मंगलवार को जलालीपुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया और अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अपहर्ता का नाम आकाश चौधरी पुत्र स्वर्गीय लालचन्द चौधरी निवासी के 16/76 नक्खी घाट नवापुरा चुंगी जैतपुरा वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वादिनी द्वारा 26 सितम्बर 2025 को नाबालिग किशोरी को भगा ले जाने की दी गयी तहरीर के आधार पर गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए काफी जद्दोजहद के बाद अभियुक्त आकाश चौधरी को जलालीपुरा रेलवे लाइन के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपहृत किशोरी को भी सकुशल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल करते हुए माफी मांगी। अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 137(2),87 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जैतपुरा बृजेश कुमार मिश्रा, उ0नि0 प्रशान्त शिवहरे, उ0नि0 कमल सिंह, हे0का0 कुलदीप सिंह, म0कां0 बिन्दु वर्मा आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News