UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*महिलाओं ने कर दिया कमाल चूल्हे से पहुंची चौपाल*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- लोक चेतना समिति चिरईगांव के सहयोग से ग्राम पंचायत गौरा कला महिला उन्मूलन दिवस पखवाड़ा के तहत गांधी इंटर कॉलेज में युवा किशोरियों के साथ एकदिवसीय प्रशिक्षण चलाया गय जिसमें वंदना जी द्वारा विषय प्रवेश करते हुए महिलाओं के हक और अधिकार किस प्रकार समाज में दबाया जा रहा है आज भी हमारे समाज में महिलाओं के साथ कई प्रकार से हिंसा होती है पर उसका रूप अनेक होता है इसे रोकने के लिए हमको आगे आना चाहिए समाज में एक परिवर्तन लाना होगा तभी हमारा समाज एक सुंदर समाज का निर्माण होगा जहां महिला पुरुष को समानता का अधिकार मिलेगा महिला हिंसा मुक्त समाज बनाना पड़ेगा हम महिलाओं को अपनी लड़ाई स्वयं लड़ना होगा और हमें आगे आना होगा पुरुष प्रधान देश में हम महिलाओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा कि हमको हमारा पूरा अधिकार समाज में बराबरी का अधिकार आर्थिक सामाजिक राजनीतिक हर जगह बट चढ़ के हिस्सा लेना होगा तभी महिला हिंसा मुक्त समाज बनेगा संतोष भाई द्वारा भारतीय संविधान क्या है उसका बनाने का क्या उद्देश्य है इसमें लोकतंत्र के महत्व पर समझ बनाते हुए कहा गया संविधान की प्रस्तावना में उसे मौलिक दर्शन मौलिक मूल्य का उल्लेख है जो हमारे संविधान के आधार हैं यह मुख्य उद्देश्यों को निर्धारित करता है जीने का संविधान प्राप्त करना चाहता है यह संविधान को दिशा और उद्देश्य देता है किस प्रकार परिवार और सरकार को चलाने के लिए नियम कानून व्यवस्था की जाए जिससे उसका संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। रीमा जी द्वारा कार्यक्रम का धन्यवाद और समापन किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News