UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा पहड़िया मण्डी मे चोरी की घटना का सफल अनावरण शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया कुल 14 बोरी लहसुन बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-047/2024 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 व 207 एम०वी० एक्ट थाना लालपुर पाण्डेयपुर से संबंधित अभियुक्तगण 1. कल्लू पाल पुत्र परसोत्तम पाल निवासी रमरेपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी, 2. सभाजीत यादव पुत्र छेदी यादव निवासी रमरेपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी व 3. विक्की राजभर पुत्र विजय राजभर निवासी सा 5/152 रमरेपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी हालपता बधवा रमना जाल्हूपुर थाना चौबेपुर को दिनांक-23.02.2024 को समय करीब 22.10 बजे मोड़कट्टा बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गया माल कुल 14 बोरी लहसुन बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक-20.02.2024 को वादी मुकदमा श्री ध्रुव कुमार मौर्या निवासी-दुकान नं० सी-88 पहडिया मंडी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी ने उनकी पहडिया मंडी स्थित दुकान से कुल 7 कुन्तल लहसुन अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने के सम्बन्ध में लिखित प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0स0-0047/2024 धारा 457,380 भादवि पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 प्रदीप यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों ने दिनांक-20.02.2024 को रात्रि में पहड़िया मण्डी से 14 बोरी लहसुन चोरी किया था, जिसको आज हम लोग बेचने के लिए ले जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रदीप कुमार यादव,उ0नि0 विजेन्द्र सिंह,हे0का0 तेजबहादुर सिंह,हे0का0 सुरेन्द्र मौर्या,का0 आशीष दीक्षित,का0 सूरज तिवारी थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News