UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

ट्रेक्टर पलटने से दबकर चालक की मौत

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 


जौनपुर मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव में एक ईंट भट्ठे के पास अवैध मिट्टी ढुलाई के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी सहित अन्य वाहन चालक मौके से फरार हो गए यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक को आनन-फानन में किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया और इलाज के बहाने मौके से हटा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जानकारी के अनुसार, भटहर गांव के पास से बिना अनुमति के मिट्टी खोदी जा रही थी। इस मिट्टी को पप्पू भाई के ईंट भट्ठे पर लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर ले जाया जा रहा था। खनन स्थल से करीब 500 मीटर आगे बढ़ने पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे के बाद मिट्टी ढुलाई में लगे अन्य ट्रैक्टर और जेसीबी चालक भी अपने वाहनों के साथ मौके से भाग गए। चौथार गांव में पप्पू भाई उर्फ नईम का ईंट भट्ठा है। भट्ठा मालिक नईम ने घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई और कहा कि उन्हें ड्राइवर के दबने की कोई जानकारी नहीं है और न ही इसकी कोई जिम्मेदारी है मीरगंज के एसओ प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना हुई है और चालक को संभवतः जिले के अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मछलीशहर क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने पुष्टि की कि उन्हें घटना की जानकारी है, लेकिन मृतक का विवरण अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News