UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बाबा विश्वनाथ जी के स्पर्श दर्शन बंद करने के विरोध में नेमी दर्शनार्थियों द्वारा कल प्रातः 4:00 बजे मंदिर के गेट नंबर 4 पर प्रदर्शन किया जाएगा*।

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

माननीय मुख्यमंत्री के दर्शन में विलंब होने के कारण दर्शनार्थियों की भीड़ बढ़ गई , जिससे एक महिला गर्भगृह के अरघे में ,गिरने कि वजह से जांच के नाम पर स्पर्श दर्शन बंद कर दिया गया। जबकि वहां पर यूपी पुलिस,प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड, पी एस ओ अधिकारी मौजूद रहते है। इसके बावजूद महिला उल्टे द्वार से कैसे प्रवेश कर गई? लेकिन अभी तक मंदिर प्रशासन दोषियों पर कोई करवाई नहीं की। 

जांच के नाम पर कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा द्वारा स्पर्श दर्शन बंद कर देना कहां की समझदारी है। श्री विश्वभूषण मिश्रा द्वारा काशीवासियों के आस्था और श्रद्धा के विपरीत कार्य से नेमी दर्शनार्थियों काशीवासियों में काफ़ी रोष है। इससे पूर्व भी नेमि काशीवासियों के आस्था के विरुद्ध मनमानी ढंग से कार्य करते रहे है।

अतः कार्यपालक अधिकारी श्री विश्वभूषण मिश्रा द्वारा स्पर्श दर्शन बंद करने के विरोध में नेमी दर्शनार्थियों द्वारा बृहस्पतिवार प्रातः 4:00 बजे विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर प्रदर्शन किया जाएगा ।साभार

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News