UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

महिलाएं संगठन बनाकर स्वयं बैंक ऋण लेकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास करें

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

 

वाराणसी। हरहुआ ग्राम संगठन के द्वारा स्वयं सहायता समूहों को योजनाओं की जानकारी प्रदान किया जाता है

 और उनमें मिलने वाली लोन की राशि मुहैया कराया जाता है। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत आनेवाली योजनाओं की जानकारी ग्राम संगठन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को दिया जाता है। उक्त बातें स्थानीय हरहुआ विकास खण्ड के उदयपुर ग्राम पंचायत में ग्राम संगठन के उद्घाटन समारोह में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने कही।श्री श्रीवास्तव ने कहा की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को आगे लाना और जरूरत के अनुसार उन्हें वित्तीय मदद प्रदान करना है। केनरा बैंक बेलवा बाबा के ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश ने कहा की केनरा बैंक समूह को शासन की मंशा के अनुसार वित्तीय सहयोग हेतु हमेशा तत्पर है।एनआरएलएम के रत्नेश कुमार ने कहा कि पंच सूत्र का पालन करना हर समूह का प्राथमिक कर्तव्य है। मौके पर सीनियर सीआरपी ड्राइव द्वारा सूर्यदेव महिला आजीविका ग्राम संगठन का गठन किया गया। सीनियर सीआरपी ड्राइव की चंदा देवी और आशा देवी ने ग्राम संगठन के कार्य और महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री किरण मिश्रा,रेणु मिश्रा,समूह सखी शबनम कुमारी,बैंक सखी सुमन देवी,पूजा देवी सहित भारी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News