UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर गेट नं0 4 के पास श्रद्धालुओं के बैग से पैसे चोरी करने वाले शातिर चोर पति पत्नी गिरफ्तार व चोरी के 1,200/- रूपये व आईडी कार्ड की छायाप्रति बरामद*

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी के आदेश के क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी प्रवीन कुमार की टीम द्वारा गेट नं0 4 के पास से चोरी के 1,200/- रूपये, व आईडी कार्ड की छाया प्रति के साथ अभियुक्त 1. विनोद चौहान उर्फ गब्बर पुत्र फख महाजन सिंह उम्र 36 वर्ष 2. अभियुक्ता शीतल पत्नी विनोद चौहान उम्र 35 वर्ष निवासीगण भरौली थाना सलेमपुर जनपद देवरिया सम्बन्धित मु0अ0सं0 97/2023 धारा 379,411 भादवि थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी को दिनांक 21.12.2023 समय 15.06 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण:-दिनांक 21.12.2023 को दिन करीब 11.00 बजे श्रद्धालुगण (महिलायें) दर्शन पूजन करने हेतु श्रीकाशी विश्वनाथ मन्दिर आये थे गेट नं0 4 के पास भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के बैग से महिला अभियुक्ता द्वारा 1,200 रूपये व एक आईडी की छायाप्रति चोरी कर अपने पति को दे दिया गया था। मौके से अभियुक्ता व उसके पति को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास चोरी का 1,200/- रूपये व आईडी कार्ड की छायाप्रति बरामद की गयी है। अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News