UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

युवा मंच के स्थापना दिबस समारोह का हुआ आयोजन 

Updated on: 04 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। आज 14 फरवरी दिन शनिवार को गिलट बाजार स्थित पत्रकारपुरम में एक बैंक्वेट हाल में युवा मंच का काशी में स्थापना समारोह आयोजित की गई। इस मंच के महासचिव शारदा नंद जी ने कहा देश का माध्यम वर्ग शिक्षा,स्वास्थ्य जैसे बुनियादी अधिकारों से दिन- प्रतिदिन वंचित किया जा रहा और सरकारी स्कूलों,कालेज एव विश्वविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है इसलिए मध्यम वर्ग निजी शिक्षण संस्थानों की तरफ रुख कर रहा है जहाँ फीस बहुत महंगी है। यही हाल सरकारी अस्पतालों एव स्वास्थ्य केंद्रों का है जहां उचित एव आवश्यक उपचार मिलना दुर्लभ है और मजबूरी में वह निजी नर्सिंग होम में अपने जीवन को बचाने के लिए अपनी खेती की जमीन और जेवर तक को बेचना पड़ रहा है। संविधान में यह बुनियादी मौलिक अधिकार दिया गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य प्रत्येक नागरिक को निशुल्क राज्य को उपलब्ध कराना है लेकिन राज्य में जो प्रतिनिधि लोकसभा और विधानमण्डलों में चुन कर जा रहे है वह मध्यम वर्ग के इन मौलिक सवालो को उठाने के बजाए अपनी वंश बेल को ही राजनीति में उतारकर राजनीति को जनसेवा की जगह निजी व्यवसाय में परिवर्तित कर दे रहे है। संयुक्त सचिव सुशांत जी ने कहा देश के मध्यम वर्ग के लोग जो राजनीति,समाजिक और व्यवसाय के क्षेत्रो में है वह मिलकर युवा मंच के माध्यम से एक ऐसी राजनीति खड़ा करे जो मध्यम वर्ग के सवाल पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार करे।अध्यक्षता करते हुए विनय सिह ने कहा कि सबको एक जुट होकर युवा मंच के माध्यम से कोर सवालो को गावो में जाकर उठाना पड़ेगा। आगे गाजीपुर में युवा मंच को कार्यक्रम गावो में जाकर आयोजित किया जाएगा। अन्य वक्ताओं में विवेकानंद,रितेश मिश्र,आनंद सिह,अभिषेक सिह,अभिषेक यादव एव संचालन डॉ शम्मी कुमार ने किया। इस अवसर पर विक्रांत सिह सन्नी सिह ,विकास,अरुण,पंकज,विवेक,राणा,योगेंद्र,डिंपू सहित कई दर्जन लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News