संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा योगी ने रामनगर में होने वाले विश्व प्रसिद्ध रामलीला के विषय में उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से चर्चा की और पत्रक माध्यम से रामनगर में रामलीला मार्ग के जर्जर स्थिति को संज्ञान में दिया कहा कि 28 सितंबर 2023 से प्रारंभ होने वाला काशी की विश्व प्रसिद्ध रामलीला जो कि लगभग लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का विशेष रूप से आगमन होता है जिसमें रामलीला का मुख्य मार्ग पंचवटी चौराहा से लंका मोड़ तक अति जर्जर स्थिति में सड़कें हुई है जिसमें आवागमन में असुविधा एवं दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है जिसे उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि रामलीला मार्ग को सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण का आदेश दिया।