UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद रातोंरात छोड़ा गया युवक रामपुर थाने की कार्यशैली पर उठे सवाल

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी शाहगंज जौनपुर

जौनपुर रामपुर थाना रामपुर क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी नीरज गौतम को थाने में पाँच दिनों तक बिना किसी स्पष्ट कारण के बंद रखे जाने का मामला प्रकाश में आया है परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार थानाध्यक्ष रामपुर से नीरज को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। परिजन बताते हैं कि थाना पुलिस ने रिहाई के बदले पैसों की मांग भी की थी थाने की कार्यशैली से परेशान परिजनों ने अंततः पुलिस अधीक्षक जौनपुर (ग्रामीण) से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलने पर एसपी ग्रामीण ने थानाध्यक्ष रामपुर को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए सूत्रों के अनुसार, एसपी ग्रामीण के हस्तक्षेप के बाद रात में ही दरोगा रामाश्रय कुशवाहा व एक कांस्टेबल को भेजकर नीरज गौतम को उसके घर पहुंचाया गया परिजनों का कहना है कि अगर हमने पुलिस अधीक्षक से शिकायत नहीं की होती तो शायद नीरज अब तक थाने में ही बंद रहता उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि थाना पुलिस उनकी मोटरसाइकिल थाने ले गई थी, जो अब तक वापस नहीं की गई है इस घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी व्याप्त है। लोगों ने मांग की है कि थानाध्यक्ष रामपुर सहित जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News