UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बालीबाल का पीएम मोदीजी करेंगे वर्चुअल शुभारम्भ- महापौर

Updated on: 04 July, 2026

सोमवार डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- काशी में आज से बालीबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ होगा, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से वर्चुअल शुभारम्भ करेंगे। उक्त बातें वाराणसी महानगर के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के प्रांगण में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि धर्म और संस्कृति की राजधानी काशी अब खेल के नए अध्याय के लिए सज चुकी है। रविवार 04 जनवरी से 11 जनवरी तक सिगरा के नवनिर्मित डॉक्टर संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 72 वीं सीनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप का बिगुल बजेगा। यह पहली बार है जब पूर्वांचल की धरती पर इतने बड़े स्तर के राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह भव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली से वर्चुअल आगाज करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को खिलाड़ियों के बीच स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। चार कोर्ट पर 08 दिनों तक घमासान प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम में दो इंडोर और दो आउटडोर कोर्ट तैयार किए गए हैं। लीग चरण में रोजाना करीब 30 मैच होंगे। गत विजेता राजस्थान (पुरुष) और भारतीय रेलवे (महिला) अपनी साख बचाने उतरेंगे, जबकि मेजबान उत्तर प्रदेश की टीमें इस बार खिताब पर कब्जा करने के इरादे से कोर्ट में उतरेंगी। शाही मेहमान नवाजी और काशी दर्शन देशभर से आने वाले 1250 खिलाड़ियों के लिए शहर के प्रमुख होटलों में ठहरने का इंतजाम किया गया है। खिलाड़ियों को ना केवल वाराणसी जायकों का स्वाद चखाया जाएगा बल्कि उन्हें चरणबद्ध तरीके से काशी विश्वनाथ धाम सहित अन्य पौराणिक स्थलों के दर्शन भी कराए जाएंगे। महापौर ने बताया कि 04 से 07 जनवरी तक लीग चरण के मुकाबले प्रतिदिन लगभग 30 मैच (कुल 125 मैच) खेले जाएंगे।08 जनवरी की क्वार्टर फाइनल मैच मे चार पुरुष चार महिला,09 जनवरी क्वार्टर फाइनल मैच में चार पुरुष चार महिलाएं 10 जनवरी को सेमीफाइनल मुकाबले में दो पुरुष,दो महिला‌ शामिल रहेंगे तथा 11 जनवरी को फाइनल एवं हार्ड लाइन मैच के बाद समापन होगा। दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। खिलाड़ियों के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। यूपी टीम का नेतृत्व श्रेयांश और प्रियंका संभालेंगे। उन्होंने बताया कि श्रेयांश सिंह (उत्तर प्रदेश पुलिस) को टीम का कप्तान बनाया गया है, तथा महिला टीम की कमान प्रियंका (उत्तर प्रदेश पुलिस) के हाथों में होगी। चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए 15 राज्यों की टीमों के 180 खिलाड़ी वाराणसी पहुंच चुके हैं, जिनमें बंगाल,पंजाब और त्रिपुरा जैसी टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में देश भर से कुल 1022 खिलाड़ी(73 टीमें) हिस्सा लेंगी। उनके ठहरने के लिए होटल के साथ-साथ स्टेडियम के नवनिर्मित छात्रावास में उचित व्यवस्था की गई है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News