UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हीरो ऑटो व्हील्स की नई ब्रांच का हुआ भव्य उद्घाटन 

Updated on: 04 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर मछलीशहर। हीरो मोटरसाइकिल के जौनपुर के ऑटो व्हील्स के अधिष्ठाता के द्वारा मछली शहर में नई ब्रांच का शुभारंभ किया गया। 
नेशनल हाईवे से लगे छाछो ग्राम के समीप नई ब्रांच का उद्घाटन पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव और ऑटो व्हील्स के अधिष्ठाता खाता मनोज अग्रहरि के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा कि जिस हिसाब से देश में पेट्रोल का संकट बढ़ रहा है उसके कारण लोग हीरो की इलेक्ट्रिक बाइक को लोक विकल्प के तौर पर काफी पसंद कर रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर मनोज अग्रहरि ने कहा कि हीरो ग्रुप की बाइके माइलेज और क्वालिटी में बेजोड़ है।इस मौके पर प्रमुख उपस्थित लोगों में पूर्व मंत्री राज नारायण बिन्द, विजय कुमार तिवारी उर्फ लल्लू गुरु,दयाशंकर शुक्ला भाजपा के जिला मंत्री मनोज जायसवाल मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, संतोष जायसवाल, विनोद सिंह लंबू, पंधारी लाल यादव , संतोष मिश्रा के अलावा सेल्स मैनेजर शिवानंद राय विशाल मौर्य संदीप गुप्ता विकास अग्रहरि आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News