विकास सिंह की खास रिपोर्ट
मिर्जामुराद- मिर्जामुराद थाना परिसर में बुधवार की शाम ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।राजातालाब एसीपी अंजनी कुमार राय ने कहा कि ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाकर सद्भाव का परिचय दे।मिर्जामुराद एसओ दीपक कुमार रनावत ने आए हुए लोगो से अपील किया कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाए रखिए अगर किसी भी अवांछित द्वारा किसी भी समुदाय विशेष के विरुद्ध भड़काऊ पोस्ट डाला या तस्वीर डाला जाता है तो तुरंत हमें सूचना दे ऐसे लोगो पर पुलिस द्वारा कार्रवाई किया जाएगा।एसओ ने सभी लोगो को बताया कि अलविदा की नमाज सड़क पर नही पढ़ी जाएगी।आप सभी लोग नमाज मस्जिद के अंदर ही पड़ेंगे।इस दौरान बैठक में सैयद अली, फरीद खान, सुहैल खान, अकबर अली, रशीद, अदनान खान, जावेद, छोटू अली समेत थाने के एसआई प्रवीण कुमार मिश्रा, हरिकेश यादव, विजय यादव, राजेश कुमार मौर्या, दिवान दिनेश कुमार यादव, वैभव त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।