पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
रामपुर (जौनपुर): आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए थानाध्यक्ष रामपुर श्री विनोद कुमार ने नगर के सर्राफा कारोबारियों से संपर्क कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।उन्होंने व्यापारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और लेन-देन के मद्देनज़र अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।थानाध्यक्ष के इस प्रयास की सर्राफा कारोबारियों ने सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना और विश्वास मजबूत हुआ है।