UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयुष मंत्री का मनाया गया 57वां जन्मदिन, लोगो ने दिया बधाई*

Updated on: 02 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* बुधवार को सिगरा स्थित आवास पर महमूरगंज स्थित कैंप कार्यालय पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' का 57 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।इस पहले डॉ. दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' सुबह कार्यकर्ताओं के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन किये।वही उनके आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का बधाई देने का तादा लगा रहा।वही युवा पार्षद जितेंद्र कुशवाहा व पूर्व पार्षद प्रत्याशी संतोष सैनी ने महमूरगंज कैंप कार्यालय पर केक काटकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।वही राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को व आए हुए लोगो को धन्यवाद दिया।वही पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित' ने राज्यमंत्री से मिलकर जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना किये।वही ब्रह्म राष्ट्र एकम काशी के संस्थापक डॉ. सचिन मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उपेन्द्र नाथ मिश्रा के द्वारा गंगा सेवा समिति के सहयोग के अस्सी घाट पर शाम को घाट पर मौजूद लोगो में प्रसाद वितरण किया।इस अवसर पर सौरभ पाठक, जय विश्वकर्मा, लखन शर्मा (पापे), अरुण पांडेय, राजेश वर्मा, आकाश सेठ, राकेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News