UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगर पंचायत रामपुर की बड़ी लापरवाही: मंदिर के तालाब में जा रहा बाजार का गंदा पानी 

Updated on: 02 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर रामपुर नगर पंचायत रामपुर की अव्यवस्थित व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अंसारी मोहल्ला स्थित मार्केट क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी जिसमें शौचालय (लैट्रिन) और बाथरूम का दूषित जल शामिल है सीधे बजरंगबली मंदिर के सामने स्थित तालाब में गिर रहा है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि धार्मिक आस्था और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पंचायत द्वारा बनाई गई नाली गलत ढंग से निर्माणित की गई है, जिसके कारण पानी निर्धारित दिशा में बहने के बजाय सीधे तालाब में जा रहा है। यह तालाब, जहां मेले और धार्मिक आयोजनों के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होते हैं, अब गंदगी और बदबू का केंद्र बनता जा रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को सभी देख रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं। लोगों में आक्रोश है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।नगर पंचायत की इस लापरवाही पर सवाल उठाते हुए स्थानीय नागरिकों ने तत्काल नाली व्यवस्था को सही करने, तालाब की सफाई कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक संज्ञान लेता है और जनता को इस समस्या से राहत मिल पाती है या नहीं।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News