संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी।। देश में इन दिनों रंगों का खुमार हर युवाओं और बड़े बुजुर्गों के ऊपर चढ़ा दिखाई दे रहा है और लोग इस पारंपरिक त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।वही वाराणसी कचहरी परिसर में महिला अधिवक्ताओं ने भी होली के इस महापर्व को हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से मनाया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दिया।इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता मुस्कान पटेल,रितु पटेल,तरुणा चतुर्वेदी,आकृति मिश्रा,नीलू समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहीं।